Lenskart ने लॉन्च किए ‘B’ Smart Glasses — Google Gemini AI और Sony कैमरा के साथ, अब टक्कर Meta Ray-Ban से!
स्मार्ट गैजेट्स की दुनिया अब सिर्फ फिटनेस बैंड और स्मार्टवॉच तक सीमित नहीं रही है। बाज़ार में स्मार्ट रिंग्स और स्मार्ट ग्लासेस का क्रेज भी तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन सच कहें तो स्मार्ट ग्लासेस अभी भी बहुत सीमित विकल्पों के साथ आते हैं। Snapchat Spectacles ने शुरुआत तो की, फिर Meta Ray-Ban ने स्मार्ट फीचर्स और AI मिलाकर इसे एक नए लेवल पर पहुंचाया।
अब बारी है एक भारतीय ब्रांड की! Lenskart अपने नए “B by Lenskart Smartglasses” के साथ इस कैटेगरी में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। इसमें AI, कैमरा और स्मार्टनेस का ऐसा कॉम्बो है जो इसे Meta Ray-Ban की सीधी टक्कर देता है। उम्मीद है, यह दिसंबर के आख़िरी हफ्ते तक लॉन्च हो जाएगा।
B by Lenskart Smartglasses: क्या-क्या मिलेगा खास?

कंपनी ने इन स्मार्ट ग्लासेस का टीज़र जारी कर दिया है और कुछ शानदार फीचर्स भी सामने आए हैं। सबसे बड़ी बात—इनका वजन सिर्फ 40 ग्राम है, जो Ray-Ban Meta Glasses से 20% हल्का है।
इनमें वही ताकतवर Qualcomm Snapdragon AR1 Gen 1 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है, जो Meta Ray-Ban Glasses में भी मिलता है।
Sony कैमरा और Google Gemini AI का कमाल!
इन स्मार्ट ग्लासेस में ही Sony का बिल्ट-इन कैमरा दिया गया है, जिससे आप बिना हाथ इस्तेमाल किए फोटो और वीडियो शूट कर पाएंगे।
इसके अलावा, इसमें Google Gemini 2.5 Live AI असिस्टेंट दिया गया है, जो अनुभव को और भी एडवांस बनाता है।
इनमें मिल सकते हैं ये शानदार फीचर्स:
बिना फोन छुए UPI पेमेंट
रियल-टाइम Live Translation
हेल्थ और वेलनेस इनसाइट्स
कॉल और मैसेज रीड-आउट सपोर्ट
सबसे खास बात—Lenskart भारतीय यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में सपोर्ट दे सकता है। यह Meta के मुकाबले बड़ा फायदा होगा!
डिज़ाइन: क्लासिक Wayfarer लुक, पर फीचर्स फ्यूचर के!
Lenskart के फाउंडर पेयुष बंसल ने जो टीज़र शेयर किया है, उसमें ग्लासेस का डिजाइन काफी Premium और Stylish दिखता है।
फ्रंट में कैमरा
फ्रेम के किनारे स्पीकर
स्टाइलिश और हल्का Wayfarer डिज़ाइन
संभावना है कि यह पावर/नंबर वाले लेंस (Prescription Lenses) के साथ भी उपलब्ध